सभी खबरें

दिग्विजय सिंह आपको भगवान माफ नहीं करेंगे! आखिर क्यों नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बड़ी बात

दिग्विजय सिंह आपको भगवान माफ नहीं करेंगे! आखिर क्यों नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बड़ी बात

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश की राजनीति में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, राम मंदिर को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यह शुभ मुहूर्त नहीं है.. जिस पर अब वह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है.

 नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि एक ओर कमलनाथ जी सुंदरकांड करा रहे हैं तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह जी लंकाकांड में व्यस्त हैं। इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई धार्मिक कार्य होता है तो आसुरी शक्तियां विध्न बाधाएं डालतीं हैं। कमोवेश ये उसी तरह की राजनीति है, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

 दिग्विजय सिंह जी को फ्री कंसल्टेंसी खोल लेनी चाहिए। वे सबको सुबह से शाम तक सलाह ही देते रहते हैं। अब दिग्विजय सिंह पता नहीं कौन सी यात्रा निकलें, कहीं उत्तराखंड की यात्रा पर न चले जाएं। 

 इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने यह भी ट्वीट कर कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से खेलने के बजाय ज्योतिषाचार्य @digvijaya_28 जी को कुछ और शुभ मुहूर्त निकालने के सुझाव…

-अगला कौन नेता हताश होकर कांग्रेस छोड़ेगा ?
– पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा ?
– वो खुद किस मुहूर्त में पार्टी छोड़ेंगे ?
https://twitter.com/drnarottammisra/status/1290249906322436096?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button