सभी खबरें

MP : स्वास्थ्य मंत्री तुलसी राम सिलावट को नहीं पता कौन हैं मुख्यमंत्री

Bhopal Desk, Gautam :– कांग्रेस के मंत्रीगण शायद अभी तक कमलनाथ को मुख्यमंत्री मान नहीं पाए हैं। इसका ताज़ा उदहारण हमे तब देखने को मिला जब मीडिया से बातचीत करते वक़्त स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सुखदेव पांसे को गलती से मुख्यमंत्री बता दिया। हालाँकि बाद में उन्होंने अपनी गलती को सुधार लेकिन तब तक तमाम कैमरों में उनकी यह हरक़त कैद हो चुकी थी। अब यह विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा जिसमे स्वास्थ्य मंत्री अपने मुखिया को बदलते दिखाई दे रहे हैं।

यह सारा घटनाक्रम उस वक़्त का है जब स्वास्थ्य मंत्री भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहे थे और बैतूल में विधायक निलय डागा के निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इसी वक़्त उनकी जबान फिसल गई और कमलनाथ की जगह उन्होंने PHE minister सुखदेव पांसे को ही मुख्यमंत्री बता दिया। इसके बाद वे जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए गए ।

कमलनाथ के करीबी हैं पांसे
सूत्रों की माने तो सुखदेव पांसे मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी मंत्रियों में से एक हैं। शायद इसीलिए उन्हें छिन्दवाड़ा का प्रभारी मंत्री भी बनाया गया है।  सुखदेव पांसे बैतूल के मुलताई से विधायक चुनकर पीएचई मंत्री बनाये गए है। उनके इस करीबी सम्बन्ध के चलते ही शायद एनी मंत्री उन्हें मुख्यमंत्री ही मानने लगे हैं। वैसे ही आजकल कांग्रेस के नेताओं में अनबन खूब चल रही है। लक्ष्मण सिंह और कंप्यूटर बाबा एक दुसरे पर प्रहार कर रहे हैं, सिंधिया और कमलनाथ एक दुसरे को रोड पर ला रहे हैं और मंत्री अपने मुख्यमंत्री का नाम भूल जा रहे हैं। देखिये आगे-आगे क्या होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button