सभी खबरें

कांग्रेस विधायक ने कर दिया ऐसा काम, दर्ज हुई FIR

मध्यप्रदेश/सतना – मध्यप्रदेश के सतना से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं। 

जानकारी के अनुसार कोलगवां थाने में दर्ज प्रकरण में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ पप्पू साहू, राजकुमार विश्वकर्मा सहित अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया हैं। इनपर आईपीसी की की धारा 269, 270, 188, 34 आपदा अधिनियम की धारा 51(ख) के तहत प्रकरण दर्ज हुआ हैं।

दरअसल, कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रकरण दर्ज हुआ हैं। विधायक लॉकडाउन के दौरान धरने पर बैठ गए थे। 

खबरों के मुताबिक, प्रशासन की व्यवस्था से नाराज होकर उन्होंने ये कदम उठाया था। कहा जा रहा है कि लॉक डाउन के चलते गरीब परिवारों को भोजन नहीं मिल पा रहा था, इसी बात से विधायक प्रशासन से नाराज़ चल रहे थे। जिसके बाद आज वो इसके खिलाफ धरने पर बैठ गए। 

इधर, इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। बाद में पुलिस ने विधायक के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रकरण दर्ज किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button