
- मुख्यमंत्री ठाकरे आज शाम 4 बजे दिल्ली पहुंच चुके
- पीएम मोदी और सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
- आडवाणी भी होंगे साथ
मुंबई : आयुषी जैन : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली पहुंच चुके हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक वे आज थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. महाराष्ट्र सीएम के इस कार्यक्रम की जानकारी शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एक ट्वीट में दी है. नवंबर में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उद्धव ठाकरे की पहली दिल्ली यात्रा होगी जिसमें वे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. शिवसेना ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है.
सोनिया और आडवाणी से भी करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलेंगे. इसके बाद उद्धव का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मिलने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री ठाकरे आज शाम 4 बजे दिल्ली पहुंच चुके है.