कजाकिस्तान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान के उड़े परखच्चे, 9 लोगों की हुई मौत 

कजाकिस्तान / खाईद जौहर – कजाकिस्तान के अल्माटी में एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 100 लोग सवार थे। जिसमें 95 यात्री और 5 क्रू मेंबर शामिल थे। 

जानकारी के अनुसार विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दो मंजिला इमारत से टकरा गया। जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के कारण प्लेन के परखच्चे उड़ गए। हादसा लोकल टाइम के मुताबिक सुबह 7.22 बजे पर हुआ। 

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त प्लेन काफी नीचे उड़ रहा था। जिसके कारण प्लेन दो मंजिला इमारत से टकरा गया और क्रैश हो गया।

Exit mobile version