नए साल में कमलनाथ सरकार का प्रदेश के कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का तोहफ़ा

भोपाल   :- मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अब प्रदेश के कर्मचारियों का डीए नए साल से बढ़ाने जा रही है। जिसका फायदा प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा। इसके लिए सरकार कर्मचारियों का 5% डीए बढ़ाने जा रही है। साथ ही आपको बता दें की प्रदेश के कर्मचारियों के साथ ही साथ इसका फायदा पूर्व में सरकार में कार्य कर चुके कर्मचारी अर्थात वर्तमान पेंशनर्स को भी मिलेगा। अप्रैल से पहले यह सौगात मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगी।

 

 इसकी तैयारियां मध्य प्रदेश के वित्त मंत्रालय ने व्यापक तौर पर शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह फैसला मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आंतरिक नीतियों को और भी मजबूत करवाने एवं कर्मचारियों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए लिया गया है।
कमलनाथ के इस गिफ्ट से कर्मचारियों की खुशियां काफी हद तक बढ़ गयी हैं।

Exit mobile version