Breaking News : अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं भी बेंगलुरु जाऊंगा – सीएम कमलनाथ 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया हैं। सीएम कमलनाथ ने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो मैं भी बेंगलुरु जाऊंगा। बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी 16 विधायकों को लाने में क्यों डर रही हैं? 

जबकी बेंगलुरु में दिग्विजय सिंह और मंत्रियों को विधायकों से नहीं मिलने देने पर सीएम कमलनाथ ने कहा कि उनको ऐसे रोकना हिटलर शाही हैं। 

बता दे कि आज सुबह दिग्विजय सिंह बेंगलुरु में रुके सभी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें विधायकों से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के कई नेता बेंगलुरु पहुंचे हैं। दिग्विजय के साथ कांतिलाल भूरिया, जीतू पटवारी, तरुण भनोट, आरिफ मसूद भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं इस दौरान दिग्विजय सिंह समेत सभी समर्थक विधायकों को बैंगलूर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

Exit mobile version