Breaking News : पूर्व क्रिकेटर कपिल देव दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, दिल का दौरा पड़ने की खबर

नई दिल्ली – भारत के कप्तान और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबरें सामने आई हैं। 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।

कपिल देव की तबीयत खराब होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांगी जा रहीं हैं। 

Exit mobile version