Breaking News: अपने विधायकों से मिले बिना नहीं जाऊंगा, बैठूंगा भूख हड़ताल पर – दिग्विजय सिंह

बेंगलुरु – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता बेंगलुरु पहुंच गए हैं। जहां वो अपने विधायकों से मिलने की मांग कर रहे हैं। हालांकि उनको विधायकों से मिलने नहीं दिया गया हैं। साथ ही पुलिस ने उन्हें और अन्य कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में ले लिया हैं। 

इसी बीच दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वो अपने विधायकों से बिना मिले नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मुझे मिलने नहीं दिया गया वो तो अनशन करेंगे। भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है की बीजेपी में हमारे विधायकों को बंधक बनाया हैं। 

बता दे कि दिग्विजय सिंह, समेत कांग्रेस के कई नेता बेंगलुरु पहुंचे हैं। दिग्विजय के साथ कांतिलाल भूरिया, तरुण भनोट, आरिफ मसूद भी मौजूद हैं।

Exit mobile version