Breaking News: बेंगलुरु पहुंचे दिग्विजय सिंह, रमाडा होटल के बाहर बैठे धरने पर 

बेंगलुरु – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सिंधिया समर्थक विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंच गए हैं। हालांकि उन्हें यहां किसी से मिलने नहीं दिया गया हैं। बता दे कि दिग्विजय सिंह, समेत कांग्रेस के कई नेता बेंगलुरु पहुंचे हैं। दिग्विजय के साथ कांतिलाल भूरिया, तरुण भनोट, आरिफ मसूद भी मौजूद हैं। 

हालांकि दिग्विजय सिंह होटल के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। पुलिस और कांग्रेस के नेताओं के बीच हुई नोकझोंक की खबरे भी सामने आई हैं। साथ ही खबर ये भी है की दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया हैं।

Exit mobile version