Breaking News : कोरोना मुक्त हुए अमित शाह, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना मुक्त हो चुके हैं, अमित शाह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है.

डॉक्टरों की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक शाह होम आइसोलेशन में रहेंगे,

दूसरे ट्वीट में उन्होंने अपना इलाज करने वाले डॉक्टरों मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया करते हुए लिखा कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाली और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं.

बता दे अमित शाह को प्रारंभिक चरण में कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए थे, उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया तो उनकी 2 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तब से वह मेदांता अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे.

Exit mobile version