DG पुरुषोत्तम शर्मा मामला:- जिस युवती के घर पाए गए डीजी उस ने दिया आवेदन, कहा "मेरी छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास", पढ़ें पूरी खबर

DG पुरुषोत्तम शर्मा मामला:- जिस युवती के घर पाए गए डीजी उस ने दिया आवेदन, कहा की जा रही है उसकी छवि धूमिल

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद डीजी पुरुषोत्तम शर्मा को सेवा से बाहर कर दिया गया. वहीं इस मामले में उस युवती ने ज्ञापन सौंपा है जिसके घर पर डी जी की पत्नी ने उन्हें पकड़ा था.

 युवती ने ज्ञापन देते हुए कहा कि उसकी छवि धूमिल की जा रही है. 

 ज्ञापन में युवती ने कही यह बात:- 

मेरा नाम मोनिका सिंह राजपूत है। मैं IND24 न्यूज़ चैनल में सीनियर एंकर के पद पर कार्यरत हूँ। मेरा वर्तमान पता – फ्लैट नं. 101, फर्स्ट फ्लोर, 63 कमला टॉवर, त्रिलंगा, ई-8, भोपाल (मप्र) है और यहां मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं। मेरे साथ मेरा 11 वर्षीय बेटा भी साथ रहता है। मैं ग्वालियर के प्रतिष्ठित और संभ्रांत परिवार से हूं।

चूंकि पत्रकारिता से जुड़े होने के कारण मेरा मिलना-जुलना कई बार अधिकारियों और राजनेताओं से होता रहता है।

कल रविवार दिनांक 27 सितंबर 2020 को शाम करीब 7 बजे डीजी पुरुषोत्तम शर्मा जी का फोन मेरे पास आया, कि वह मेरे घर के पास ही है मैंने उन्हें चाय पर आमंत्रित कर दिया। डीजी साब मेरे लिए पितातुल्य है। जैसे ही वह मेरे घर आये, मैंने उनके लिए चाय और नाश्ता लगा दिया। डीजी साब के मेरे घर आने के थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी भी आ गई। उन्होंने डोरबेल बजाई हालांकि मैं उन्हें नहीं जानती थी लेकिन मैंने सहज भाव से गेट खोल दिया और वह जबरन अचानक मेरे घर में घुस आई। डीजी साब ने बताया कि वह उनकी पत्नी है तब मैंने भी उनसे बैठने और उन्हें भी चाय के लिए पूछा, लेकिन मेरे सामने ही उनकी और डीजी साब की कहा सुनी शुरू हो गई। दोनों लोगों के बीच बहस हुई और डीजी साब मेरे घर से चले गए, लेकिन उनकी पत्नी मेरे घर पर ही रुक कर मुझसे अनावश्यक तरीके से सवाल जबाब भी करती रही और उन्होंने मेरे बैडरूम की जबरदस्ती वीडियो रिकॉर्डिंग भी की एवं उनके पुत्र पार्थ शर्मा द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरा वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया पर वायरल कर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं.

जैसा उसे प्रस्तुत किया जा रहा है वस्तुतः पैसा कुछ भी नहीं है। डीजी साब मेरे पितातुल्य है और वह मुझे बेटा बेटा करके ही बात करते है उनका मेरे घर पर चाय पीने आना इतना बड़ा घटना क्या बन जाएगा इसका मुझे अंदाजा नहीं था । मेरे उस वीडियो को सोशल मीडिया में गलत तरीके से प्रस्तुत और प्रचारित किया जा रहा हैं। जिससे मेरे मान- सम्मान और निजता का हनन हो रहा है।

मेरे संस्थान जिसमें मैं प्रथम दिन से कार्यरत हूं उसने भी मुझसे स्पष्टीकरण मांगा है, मेरा करियर मेरी नौकरी दांव पर है। श्रीमान मेरे परिवार और मेरी निजी जिंदगी भी इस एक वीडियो से मानसिक अवसाद में आ गई है

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि इस मामले में उचित कार्रवाई कर मुझे इस मानसिक प्रतीना से निजात दिलाने की कृपा करें।

 

Exit mobile version