सभी खबरें

Breaking कटनी : NH-30 पर तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर 10 फुट नीचे गिरी, चालक की मौत, चार गंभीर जबलपुर रेफर देखें video

Breaking कटनी : NH-30 पर तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर 10 फुट नीचे गिरी, चालक की मौत, चार गंभीर जबलपुर रेफर देखें video 

  • स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत छपरा के पास देर शाम हुआ हादसा
  •  जबलपुर से पांडे परिवार जा रहा था रीवा

   देखें video – https://fb.watch/2a2sJj3reP/

द लोकनीति डेस्क कटनी
फिल्म नाबाद थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर छपरा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। खंबे से टकराने के बाद कार करीब 10 फुट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना शाम करीब 4:45 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों के सिर में गंभीर घातक छोटे आने पर उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।


 पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक जबलपुर निवासी पांडे परिवार कार क्रमांक एमएच 12 एस एल 4515 से जबलपुर से कटनी तरफ जा रहा था। शाम 4:45 बजे कार जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 30 छपरा के पास पहुंची। तभी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से से एक कार अनियंत्रित होकर करीब 10 फुट नीचे गिर गई। कार के चालक असीम शेख (40) निवासी पूना की मौके पर ही मौत हो गई।
सभी घायल जबलपुर रेफर:  हादसे की सूचना पर पहुंची सिलेंडर बाद पुलिस ने कार में सवार सतीश, पांडे रोहित पांडे एवं एक अन्य के अलावा 3 साल की बच्ची को कार से बाहर निकाला। सभी के सिर में घातक छोटे आने पर उन्हें इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां सभी के सिर में गंभीर छोटे आने पर उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।
 देर शाम क्रेन से उठाई गई कार : हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी देर शाम पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button