Breaking-इन्दौर पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यापम घोटाले का मुख्य आरोपी, जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया

इन्दौर/प्रियंक केशरवानीः– मध्यप्रदेश के बहुचर्चित घोटाले व्यापम के मुख्य आरोपी डॉ. जगदीश सिहं सागर को इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने साथ एक बैग लिया हुआ था जिसमें जिंदा कारतूस रखा हुआ था, और वह अपने साथ कारतूस छिपा कर ले जा रहा था, इंदौर से ग्वालियर फ्लाइट में जाने से पहले वह चेकिंग के दौरान बैग में जिंदा कारतूस लिए पकड़ा गया।

व्यापम आरोपी को पकड़ने के बाद एयरपोर्ट पर पदस्थ सुरक्षाकम्रियों ने एरोड्रम थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

Exit mobile version