.jpeg)
कांग्रेस “शांति” फैलाती है, भाजपा “विध्वंस” करती जाती है:- दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश में सियासी घमासान लगातार जारी है इसमें सत्ता और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार तंज कसते नजर आ रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने आज राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरा है.
जानिए दिग्विजय सिंह ने क्या कहा :-
जब राजीव जी भारत में Computer ला रहे थे तब भाजपा यह कह कर विरोध कर रही थी कि उसके आने से हमारे लोग बेरोज़गार हो जायेंगे। लेकिन हुआ क्या? करोड़ों लोगों को रोज़गार मिला। और अब मोदी जी/भाजपा की ग़लत नीतियों के कारण करोड़ों लोगों की नौकरियाँ चली गयी और लोग बेरोज़गार हो गए।
यही फ़र्क़ है भाजपा और कॉंग्रेस की सोच में और नीतियों में।कॉंग्रेस देश में प्रेम सद्भाव सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चल कर शांति स्थापित कर निर्माण करती हैं जब कि भाजपा नफ़रत कटुता झूठ फैला कर देश में अशांति फैलाती है। अशांति से विध्वंस होता है और शांति से निर्माण होता है। ॐ शांति
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1296254620847620097?s=19
मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासत चरम पर है. विपक्ष सत्ता पक्ष को आड़े हाथ लेने में लगी हुई है.
वहीं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनता को समझना होगा कि कमलनाथ सरकार की जय किसान ऋण माफी योजना को शिवराज सरकार के मंत्री कमल पटेल ने “पाप” कहा और किसानों के ऋण माफी से पल्ला झाड़ लिया!! मध्यप्रदेश के किसानों के साथ धोखा हो रहा है महाराज!! सड़कों पर अब उतरो महाराज। आपका अन्नदाता आपका इंतज़ार कर रहा है।