Breaking:- कंगना रनौत के दफ्तर पर बड़ी कार्रवाई करने पहुंचे BMC के अधिकारी, कहा अवैध निर्माण को किया जाएगा ध्वस्त

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव:- अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई पहुंचने वाली है पर उससे पहले ही बीएमसी की टीम उनके मणिकार्णिका कार्यालय पहुंच गई है. BMC की टीम हथौड़ा और जेसीबी के साथ कंगना के दफ्तर पहुंची है. बता दें कि कुछ वक्त पूर्व क कंगना रनौत के दफ्तर पर बीएमसी ने दोबारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का नोटिस लगाया था पर अब बीएमसी के अधिकारी दफ्तर तक पहुंच चुके हैं. 

 उनका कहना है कि यह निर्माण अवैध है. जिसकी वजह से अब इसे ध्वस्त किया जाएगा. 

 आज मुंबई पहुंचेगी कंगना रनौत:- 

सुशांत मामले में शुरू से मुकर रही अभिनेत्री कंगना रनौत आज वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी. मुंबई पहुंचने से पहले उन्होंने कहा कि ना डरूंगी ना झुकूंगी, गलत के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहूंगी. वहीं शिवसेना ने सामना के माध्यम से कंगना के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बताते चलें कि सामना के संपादक शिवसेना के सांसद संजय राउत हैं. जिन से बीते दिनों से कंगना के साथ मामला गर्म हुआ है. संजय राउत ने कंगना रनौत को हरामखोर भी कहा. 

सामना ने कंगना के बयान को मुंबा देवी जोड़ दिया है. शिवसेना ने सामना में लिखा है कि मुंबई ‘मुंबाई’ देवी का ही प्रसाद है. इसी मुंबई के लिए 106 मराठी लोगों ने अपना बलिदान दिया है..

 बता दें कि बीते दिनों कंगना ने मुंबई को POK की तरह कहा था. 

 करणी सेना ने भी किया है सुरक्षा देने का ऐलान:- 

 अभिनेत्री कंगना का साथ करणी सेना ने दिया है. करणी सेना का कहना है कि वह मुंबई में अभिनेत्री को सुरक्षा प्रदान करेंगे. करणी सेना के साथी रामदास अठावले ने भी सुरक्षा देने का ऐलान किया, 

 

Exit mobile version