दीपिका पादुकोण के साथ ब्रैंड्स ने खेला मास्टरस्ट्रोक, जानिए क्या है रणनीति ?

दीपिका पादुकोण के साथ ब्रैंड्स ने खेला मास्टरस्ट्रोक, जानिए क्या है रणनीति ?

इकॉनामिक टाइम्स के पहले पेज़ पर दीपिका की खबर को अलग से जगह दी गई है। बता दें कि इस खबर के मुताबिक ब्रैंड्स ने दीपिका को लेकर एक सेफ़ गेम खेला है जिसमें वो दीपिका को भी खुश रखे और जनता को भी।

ब्रैंड्स का मास्टरस्ट्रोक

बता दें कि कुछ ब्रैंड्स ने थोड़े समय के लिए दीपिका पादुकोण से जुड़े अपने विज्ञापनों की विज़िबिलिटी कम करने का फ़ैसला लिया है. माना जा रहा है कि ब्रैंड्स किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करते हैं और यह फ़ैसला उसी तर्ज़ पर लिया जा रहा है.

साथ ही दीपिका पादुकोण मौजूदा समय में 23 ब्रैंड्स का विज्ञापन कर रही हैं. हालांकि किसी ब्रैंड ने उन्हें विज्ञापन से फ़िलहाल हटाया नहीं है. दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी स्टार मानी जाती हैं और एक विज्ञापन के लिए अमूमन आठ करोड़ रूपया लेती हैं.

 

Exit mobile version