Bollywood:- चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर की बेटी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

मुंबई /गरिमा श्रीवास्तव:- बॉलीवुड में कनिका कपूर के बाद अब कोरोना ने चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर की बेटी को संक्रमित कर दिया है. 

 चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोडूसर करीम मोरानी की बेटी का कोरोना टेस्टआज पॉजिटिव आया है जिसके बाद पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. 

 करीम मोरानी की बेटी शाजा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. 

 करीम मोरानी अपनी बेटी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद शॉक में है उन्होंने कहा कि शाजा न किसी विदेशी  व्यक्ति के संपर्क में आई, ना ही कहीं वह घर से बाहर गई। 

 बॉलीवुड में कोरोना का यह दूसरा केस है. 

Exit mobile version