
“द लोकनीति” की ख़बर का असर,आनन-फानन में डूंगरिया में पीएचई विभाग द्वारा कराया गया बोरिंग
जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट:-जबलपुर जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत के ग्राम डूंगरिया में आदिवासी बस्ती के बच्चे लगभग आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने को बेबस थे
छोटे-छोटे बच्चों द्वारा खेलने की उम्र में घर के लिए दूर से सर पर पानी ढोकर लाया जा रहा था.
उल्लेखनीय है कि ग्राम डूंगरिया में लगभग 50 घरों की आदिवासी बस्ती है किंतु बस्ती में पेयजल का कोई इंतजाम न होने के कारण स्थानीय लोगों को लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है गौरतलब है कि एकलौता हैंडपंप पर सुबह से लगने वाली भीड़ भी 12 बजे तक एक समान रहती है भीषण गर्मी एवं गिरते जलस्तर के कारण एकलौता हैंडपंप भी कब दम तोड़ दे यह शोध का विषय है. ग्राम के दीपक जैन एवं पप्पू गोटिया रामदीन भूमिया कामदेव बताया कि दिनारी खमरिया पधारे जिले के प्रभारी मंत्री को ग्रामीणों ने पेयजल समस्याओं को अवगत कराते हुए हैंड पंप खनन की मांग की थी.
मंत्री ने तत्काल डूंगरिया में हैंडपंप खनन की स्वीकृत प्रदान कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए गये किंतु सरकार बदलते ही जैसे ही ग्राम वासियों द्वारा “द लोकनीति” के रिपोर्टर को जानकारी द लोकनीति की खबर का असर तुरंत हुआ जिसके बाद आनन फानन में बोरिंग कराया गया एवं दो दिवस के अंदर नल लगाकर चालू करने को बोला गया है.