INDORE: भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ बांड ओवर जारी

इंदौर. नगर की महापौर मालिनी गौड़ के भतीजे विवेक गौड़ और भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ बांड ओवर जारी किया गया है. पुलिस प्रशासन अयोध्या के विवादित ढाँचे पर आने वाले फैसले को लेकर सावधानी बरत रहा है. इसी के मद्देनज़र उपरोक्त दोनों व्यक्तियों पर बांड ओवर जारी किया गया है.

प्रशासन को भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह और महापौर के भतीजे विवेक गौड़ से शांति भंग होने का खतरा था. जिस कारण से एसडीएम कोर्ट में पुलिस द्वारा इस्तगासा पेश किया गया था. जिसके चलते विवेक सिंह और विवेक गौड़ पर बांड ओवर की कार्यवाई की गयी है. 

Exit mobile version