
- फिल्म को बाहरी देशों ने किया बैन
मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- “शुभ मंगल ज़्यादा सावधान” के स्टोरी को बाहर के कई देशों ने नापसंद करते हुए उसकी रिलीज़ पर बैन लगा दिया है। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म कंटेंट की वजह से विवादों से घिर चुकी है।
आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) के इस फिल्म को दुबई(Dubai) और मिडिल ईस्ट कन्ट्रीज (Middle East Countries) में बैन कर दिया गया है। “शुभ मंगल ज़्यादा सावधान” बॉलीवुड की ऐसी पहली मूवी है जिसमे गे रिलेशनशिप को बेहद नार्मल तरीके से दिखाया गया है।
आयुष्मान ने कहा कि यह फिल्म बेहद रोचक है और सच्चाई पर आधारित है। जिससे समाज में एक सन्देश जाएगा। इस फिल्म को हितेश केवल्या ने निर्देशित किया है।