Bollywood : नेहा कक्कड़ ने किया बड़ा खुलासा, बताया आदित्य नारायण किससे करने जा रहे हैं शादी

Bhopal Desk, Gautam
नेहा कक्कड़ की लव-लाइफ एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इसका श्रेय जाता है उनके एक्स-बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को। कोहली ने अपने एक बयान में ब्रेकअप को लेकर कहा था कि नेहा ने मीडिया के सामने रो दिया तो लोगों ने उसी के बात को सच मान लिया। इसपर नेहा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी की अगर मेरा मुह खुल गया तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का सारा भेद खुल जाएगा। खैर हम आज आपको ये नहीं बताने वाले की इनके बीच क्या हुआ बल्कि हम ये बताने वाले की आदित्य नारायण की दुल्हनिया कौन बनेगी। नेहा कक्कड़ ने यह राज़ खोला है कि आदित्य नारायण किससे शादी करने वाले हैं।

 

  

 

बीच में आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी की अफवाहें उड़ी थी। और इंडियन आइडल के सेट पर उनकी केमिस्ट्री देख कर दर्शकों को भी यह बात सच लगी। लेकिन बाद में लोगों को पता चला ये सब सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था जो इंडियन आइडल के लोगों की चाल थी।   

इनसे करेंगी शादी
नेहा कक्कड़ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि- 'आदित्य एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं। उनका दिल सोने जैसा है और मैं ये बताते हुए बहुत खुशी महसूस कर रही हूं कि मेरा प्यारा दोस्त इसी साल अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहा है। मैं उसके लिए खुशियों और सालों-साल उनका साथ बने रहने की कामना करती हूं', इस इंटरव्यू से साफ है कि नेहा और आदित्य दोस्त से बढ़कर और कुछ भी नहीं हैं।

Exit mobile version