जामिया के छात्रों का बॉलीवुड कर रहा समर्थन, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जामिया के छात्रों का बॉलीवुड कर रहा समर्थन, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया में हुई हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई को देशभर में निंदा का सामना करना पड़ रहा है. देशभर की कई जानी मानी हस्तियों के साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटिज भी छात्रों के समर्थन में आते दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अब इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है.

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की. और लिखा, ” यह असत्य है. हम एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र हैं. छात्रों के साथ व्यवहार में पुलिस ने जो हिंसा दिखाई है, वह भयानक है. नागरिकों को शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार है, या अब कोई विकल्प नहीं है. ” उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग किया. हुमा कुरैशी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. साथ ही लोग इस ट्वीट पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.

 

 

Exit mobile version