बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी कहा- “कितना बकवास करते हो सर जी’’।

बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी कहा- कितना बकवास करते हो सर जी’’

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बुलंदी से अपनी आवाज़ मजबूत करने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनुराग कश्यप ने एक बार फिर मोदी सरकार पर धावा बोला है। कश्यप निडर होकर वर्तमान केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री की आलोचना में मुखर रहे हैं। राष्ट्रव्यापी नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स (NRC) के विरोध के बीच आलोचना अब जस की तस है

अपने हालिया ट्वीट पर पीएम मोदी को पटकनी देने के लिए अनुराग कश्यप ने कल रात ट्विटर का सहारा लिया। बता दें कि पीएम मोदी ने ट्वीट किया था

“ये आकांक्षा नए भारत की है।

ये आकांक्षा युवा सपनों की है।

ये आकांक्षा देश की बहनों-बेटियों की है।

ये आकांक्षा देश के गरीब, दलित, वंचित, पीड़ित, पिछड़े, आदिवासियों की है।

ये आकांक्षा क्या है?

भारत को समृद्ध, सक्षम और सर्वहितकारी विश्वशक्ति के रूप में देखने की है”

जिसके बाद ट्वीट के जवाब में, कश्यप ने पीएम पर बकवास बोलने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा,

“कितना बकवास करते हो सर जी। कुछ भी बोलते हो , जो बोलते हो खुद कभी सुनते हो ? ना तो युवा को सुनते हो , बहन बेटियों को तो भाजपा के ही आपके ही परम दोस्तों खतम ने कर रखा है , गरीब , वंचित , पीड़ित , दलित तो आपको दिखते ही नहीं , आदिवासियों पर तो अदानी चढ़ के बैठा है । बकवास छोड़ो।” कश्यप ने अपनी दूसरे ट्वीट से अपनी बात खत्म की और लिखा कि “लोगों को अभी दिखता है की आप सिर्फ़ बकवास करते हो । आप को तो हवा भी नहीं कि क्या हो रहा है । चमचों से बच के जरा। और फ़ालतू random बकवास से अच्छा है शांत रहो।”

 

Exit mobile version