धार :- नर्मदा नगर में खूनी संघर्ष, 1 की मौत 4 घायल

धार जिले के नर्मदा नगर में खूनी संघर्ष 1 की मौत 4 घायल। 
                                   
 धार सेेे मनीष आमले की रिपोर्ट:- बड़वानी जिले के समीप धार जिले के निसरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम नर्मदा नगर  मे खूनी संघर्ष के दौरान एक की मौत 4 घायल हुए हैं.

बड़वानी जिले  के समीप धार जिले के नर्मदा नगर  में रात के वक्त यह खूनी संघर्ष हुआ. जिसमे मोहन बिल्लोरे 40 वर्षीय की  हत्या हो गई,पुत्र और भाई  गंभीर रूप से घायल है.बड़वानी जिला चिकित्सालय में घायलों का उपचार जारी है. और मृतक का पीएम किया गया  ,पुलिस ने 302 में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है. 

 एक तरफ महामारी से देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है तो दूसरी तरफ लोग खूनी संघर्ष कर रहे हैं. 

Exit mobile version