MP: इंस्टाग्राम पर किया नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल, 25 हजार रुपए भी ऐंठे 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर नाबालिग छात्रा को धमकी देने का मामला सामने आया है|  बता दें कि आरोपी छेड़छाड़ के मामले में पहले भी जेल जा चुका है| लेकिन जेल से छूटने के बाद वह फिर से छात्रा को डराने-धमकाने लगा|  इतना ही नहीं, आरोपी छात्रा को धमका कर उससे 25 हजार रुपए भी ऐंठ चुका है| मामले कि जानकारी तब मिली जब छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई|  
इसके बाद परिजनों ने इंदौर के जूनी इंदौर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई|  फिलहाल पुलिस ने मामले कि शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है| बता दें कि आरोपी इंदौर के ही द्वारिकापुरी इलाके का रहने वाला है| लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं यह शहर में इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करने का दूसरा मामला है| 

Exit mobile version