भाजपा और कांग्रेस की बड़ी बैठक, एक तरफ पीएम मोदी दूसरी तरफ राहुल गांधी, क्या हैं मायने

भाजपा और कांग्रेस की बड़ी बैठक, एक तरफ पीएम मोदी दूसरी तरफ राहुल गांधी, क्या हैं मायने

 

 नई दिल्ली:– देश में आज दो बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है. बीजेपी की पार्लियामेंट्री बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं.

 दूसरी तरफ राहुल गांधी की ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स:- 

 वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने विपक्षी दलों को नाश्ते पर आमंत्रित किया है.कहीं ना कहीं इसे राहुल गांधी की ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स कह सकते हैं. इस स्ट्रेटजी के जरिए 2024 के चुनाव की तैयारियां चल रही हैं 

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुलावे पर विपक्षी नेताओं की बैठक हुई. इस मीटिंग में तृणमूल कांग्रेस, राजद, शिवसेना, समाजवादी पार्टी समेत अन्य कई दलों के नेता पहुंच गए हैं. संसद के मॉनसून सत्र का जो समय बचा है, उसमें सरकार पर किस तरह हमला किया जाए उसको लेकर इस मीटिंग में मंथन चल रही है.

 इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां आपस में बहस कर सकती हैं. पेट्रोल-डीज़ल के मसले पर हम सभी को आवाज़ उठानी चाहिए, हम यहां से संसद तक साइकिल मार्च कर सकते हैं.

 

राहुल गांधी की बैठक में ये दल हुए शामिल:

 

 INC, NCP, SS, RJD, SP, CPIM, CPI, IUML, RSP, KCM, JMM, NC, TMC,LJD

Exit mobile version