सभी खबरें

नहीं हो रहा कोविड गाइडलाइन का पालन, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

नहीं हो रहा कोविड गाइडलाइन का पालन, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

होशंगाबाद/शिवेंद्र तिवारी- देश प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है लगातार मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है उसके बावजूद पीएम की सुरक्षा में हुई चूक के कारण  होशंगाबाद में बीजेपी युवा मोर्चा और संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष दीपक महाला  के नेतृत्व में जुलूस निकाला जिसमें कोरोना के नियमों को दरकिनार कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर  नारेबाजी एवं पुतले फूके गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे है वहीँ भाजपा के कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे है जुलूस के दौरान दीपक महाला के अतरिक्त भाजपा संगठन जिला प्रभारी राकेश जादौन, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

जुलूस के दौरान कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां 
जुलूस के दौरान कुछ के पास मास्क था तो वहीँ कुछ बिना मास्क के थे प्रशासन लगातार मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने न करने वालों पर सख्ती से पेश आ रहा है फिर भी जनता कोरोना नियमों को अनदेखा कर रही  है भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना गलत नहीं है लेकिन कोरोना के नियमों का पालन नहीं हुआ ये हमारी चूक है आगे से इसका ध्यान  रखेंगे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button