MP:- आज शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक तय, बनेगी रणनीति

MP:- आज शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक तय, बनेगी रणनीति

 

 

 मध्य प्रदेश में आज यानी 9 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है इससे पहले कांग्रेस ने रविवार शाम को विधायक दल की बैठक की।

विधायक दल की बैठक में कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति तय की.

वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने विधायक दल की बैठक आज शाम 7:00 बजे करेगी.

 मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस विधानसभा घेराव करने जा रही है.

 

मानसून सत्र की तैयारी:- 

 इस महत्वपूर्ण सत्र में विधानसभा सचिवालय को अब तक लगभग 1184 प्रश्न प्राप्त हुए

इसके साथ ही 225 ध्यानाकर्षण, 40 स्थगन सूचनाएं मिली है

 सत्र में 14 अशासकीय संकल्प, 15 याचिकाएं, भी प्राप्त हुई है

 इस महत्वपूर्ण सत्र में सरकार अवैध शराब से मौत के मामलों में जिम्मेदार दोषी व्यक्ति को मृत्युदंड देने, किरायेदार अधिनियम में संसोधन, जैसे अन्य विधेयक ला सकती है

सत्र के दौरान 139 के तहत लोक महत्व के मुद्दो पर चर्चा होने की संभावना है

 इसके अलावा सरकार आगे के खर्च के लिए अनुपूरक बजट भी लाएगी

Exit mobile version