बीजेपी सदस्यता अभियान 2020 : कांग्रेस ने कहा भाजपा फर्जी आंकड़े बता रही है, भाजपा का कहना 40 हजार कार्यकर्ताओं ने ली है सदस्यता

ग्वालियर/आयुषी जैन/ ग्वालियर में बीते 2 दिनों से भाजपा सदस्यता अभियान चल रहा है, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इत्यादि मौजूद हैं..
आज सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है भाजपा पार्टी ने दावा किया है कि बीते 2 दिन में 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं..
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहां है अभी तक 40000 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में आ चुके हैं शाम तक यह आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच जाएगा.
प्रद्युमन सिंह ने कहा है जो लोग सदस्यता ले रहे हैं उनकी सभी जानकारी हमारे पास है सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे हैं…
गौरतलब है, भाजपा द्वारा कांग्रेस के 40 हजार कार्यकर्ताओं का दावा पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने फर्जी बताया है, उनका कहना है कि जिन लोगों के भाजपा नाम ले रही है उनसे उनकी बात हुई है, वे लोग ग्वालियर ही नहीं आए और ना ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है..