बीजेपी सदस्यता ग्रहण समारोह 2020 Live : कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा का साथ दूंगा : सिंधिया
.jpeg)
ग्वालियर/आयुषी जैन/ मध्यप्रदेश के जिले ग्वालियर में कल से बीजेपी सदस्यता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है, जहां बीजेपी के दिग्गज नेता ग्वालियर की जनता को संबोधित कर रहे हैं,
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर को संबोधित करते हुए कहा है, किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका आम कार्यकर्ता होता है, ग्वालियर की माटी के प्रति समर्पित भाव से हमारी पीढ़ियों ने कार्य किया है भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने आत्मसम्मान और जनता की सेवा के लिए अंतरात्मा की आवाज सुनी और पदों को छोड़कर यहां आए हैं, इन्हें किसी पद की लालसा ना थी और ना है.. श्री गणेश चतुर्थी के शुभ दिन भाजपा परिवार में कार्यकर्ता साथी आए हैं सभी का आत्मीय अभिनंदन है, भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के लिए मैं सदैव कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहूंगा..
आपको बता दें,
ग्वालियर में कल से भाजपा सदस्यता समारोह आयोजित है, जहाँ सिंधिया ने जनता को संबोधित किया है।




