20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सिंधिया की राह पर पायलट, 20 विधायकों को लेकर पंहुचे दिल्ली! खतरे में गहलोत सरकार?

सिंधिया की राह पर पायलट, 20 विधायकों को लेकर पंहुचे दिल्ली! गहलोत सरकार खतरे में?

नई दिल्ली – राजस्थान की गहलोत सरकार पर अब संकट के बादल छाते हुए नज़र आ रहे हैं। खबर मिली है कि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित 18-20 कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के दिल्ली पहुंच गए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 16 और तीन निर्दलीय विधायकों को दिल्ली के आईटीसी होटल में ठहराय गया हैं।

इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस सूचना के बाद एक्टिव हो गए हैं।उन्होंने शनिवार देर रात सभी मंत्रियों को फोन किया हैं। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि दिल्ली में बैठे बीजेपी के केंद्रीय नेता कोरोना संकटकाल में भी साजिश रच रहे हैं। 

बरहाल अब तक खबर यही है की सचिन पायलट अपने विधायकों के साथ दिल्ली आए हैं। जिसके बाद अब राजस्थान में भी कुछ वैसी ही स्थिति बनती दिख रही है, जैसे मध्यप्रदेश में बनी थी।

बता दे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तमाम विधायक पहले देश के अलग अलग शहरों के एक रिसोर्ट में ठहरे थे, और फिर बाद में पूरी सियासत ही बदल गई। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।