
ग्वालियर/आयुषी जैन/मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर के मेला ग्राउंड में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर व अन्य नेताओं के साथ सभा में मौजूद है..
सीएम शिवराज ने ग्वालियर जनता से कहा कमलनाथ जी तो विकास कार्यों का नाम आते ही पैसे के अभाव का रोना रोने लगते हैं मेरे प्रदेशवासियों या भारतीय जनता पार्टी की सरकार है विकास में धन की कमी को आगे नहीं आने देंगे.
आगे मुख्यमंत्री कहते हैं संक्रमण काल में हमने किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया पात्रता पर्ची बनाकर सभी गरीब भाइयों बहनों को राशन दिया हम चंबल का पानी ग्वालियर में भी लेकर आएंगे और सूखे घंटों की प्यास बुझा आएंगे,
पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहते हैं वह तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाएंगे जो जनता के बीच जाकर आज तक उनकी समस्या नहीं सुन पाए वह प्रदेश का विकास कैसे कर पाते जनता तो ठीक उन्होंने मंत्रियों और विधायकों की तक नहीं सुनी..
सीएम शिवराज ने ग्वालियर में मौजूद जनता से कहा जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी के तलवे चाटे वह वफादार और जो जनता की लड़ाई लड़े वह गद्दार जो एक परिवार के आगे पीछे घूमे वह वफादार और जो जनता के हित से जुड़े विषय उठाए वह गद्दार कमलनाथ जी ग्वालियर की जनता आपको इसका जवाब देगी..
वही सीएम शिवराज ने आगे कहा कमलनाथ जी और कांग्रेस ने ग्वालियर के सम्मान को ठोकर मारी ग्वालियर की जनता का अपमान किया मैं ग्वालियर की जनता का मान सम्मान और स्वाभिमान बनाकर रखूंगा….