MP उपचुनाव:- हिंदुत्व के नाम पर वोट बटोरेगी भाजपा! कांग्रेस की कुछ ऐसी तैयारी

MP उपचुनाव:- हिंदुत्व के नाम पर वोट बटोरेगी भाजपा! कांग्रेस की कुछ ऐसी तैयारी

 

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तारीख करीब आ रही है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने उपचुनाव वाली चारों सीट पर जीत दर्ज कराने की पूरी तैयारी कर ली है. बीजेपी अपना हिंदुत्व कार्ड खेल रही है. वहीं कांग्रेस भी किसी मामले में पीछे नहीं है.

BJP ने नवरात्रि से लेकर दशहरे तक अपने कार्यक्रम तय कर लिए हैं. बीजेपी 15 अक्टूबर को दशहरे पर विजय संकल्प ध्वज लगाएगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सहित पार्टी के सभी नेता किसी एक जगह पर पहुंचकर विजय संकल्प भगवा ध्वज फहराएंगे.

पार्टी इन त्योहारों के दिनों में कन्या पूजन और सीनियर नेताओं का सम्मान करेगी. दरकिनार हुए सीनियर नेताओं की पूछ-परख करने का भी कार्यक्रम तैयार किया गया है..

 इन सभी कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई थी जिसके बाद प्रबंधन ने इसकी अनुमति दे दी थी. नवरात्रि से लेकर पूरे अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी अपना हिंदुत्व कार्ड खेलेगी.

Exit mobile version