कटनी:- भाजपा के नेता उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, धूमधाम से मनाया जन्मदिन, न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग

कटनी:- भाजपा के नेता उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, धूमधाम से मनाया जन्मदिन, न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग

 

 

 मध्य प्रदेश में कोरोना में अब काफी कमी आई है. पर लोगों को ऐसा लग रहा है कि कोरोना कब हो चुका है. लोग धूमधाम से अब कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. खुद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोल ऑफ सिक्स के नियमों का उल्लंघन किया. जब सिर्फ एक साथ छह लोगों को स्टेज पर रहने की अनुमति तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंत्री पूर्व मंत्री और सांसद समेत कुल 10 लोग ग्वालियर में एंबुलेंस वितरण के दौरान मौजूद थे.

 

 वहीं दूसरी तरफ कटनी से एक और मामला सामने आया है जहां भाजयुमो जिला अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने अपना धूमधाम से जन्मदिन मनाया.

 

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. द्विवेदी पर प्रशासन ने 10 हजार का जुर्माना लगा दिया.

 

गौरतलब है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी का रविवार को जन्मदिन था. इस मौके पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गईं. नेता का जन्मदिन मनाने के लिए सड़क पर मंच सजाया गया. यहीं केक काटा गया. जबरदस्त भीड़ में न किसी के चेहरे पर मास्क था और न ही किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था. सभी ने जिलाध्यक्ष को गले लगाकर बधाई दी और केक खिलाया.

इस बीच किसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी कि द्विवेदी जन्मदिन मना रहे हैं और जमकर आतिशबाजी हो रही है. यह सुनकर अधिकारी मौक पर पहुंचे. बाद में द्विवेदी ने गलती स्वीकार कर ली. प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर जिलाध्यक्ष पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया. ये राशि रेडक्रॉस सोसायटी में जमा होगी. पार्टी में शामिल सभी लोगों को 7 दिन आइसोलेशन में रहना होगा.

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश में संक्रमण का स्तर अपना बड़े तो दूसरी तरफ उनके ही पार्टी के नेता इस तरह से कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.

 हालांकि द्विवेदी ने अपनी गलती मान ली है

Exit mobile version