.jpeg)
BJP करती है Publicity की राजनीति, भाजपा कार्यकर्ता हमारे साथ होने को तरस रहे हैं, 27 सीटों पर हमारी जीत तय:- कमलनाथ
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश(MadhyaPradesh) में उपचुनाव(By-Election) से पहले सियासत चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी (BJP)और कांग्रेस(Congress) लगातार या कोशिश कर रही है कि वह जनता के दिलों में अपनी जगह बना सके. इसी बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पब्लिसिटी की राजनीति करती है. कांग्रेस पार्टी में दिखावा नहीं है.
कमलनाथ ने आज ये सारी बातें मीडिया से चर्चा के दौरान कहा- उन्होंने कहा कि भाजपा से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में आ रहे हैं.बीजेपी के कार्यकर्ता बहुत दुखी हैं. हमारी सर्वे रिपोर्ट बहुत अच्छी आ रही है. हमें प्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है कि वह सच्चाई का साथ देंगे.कांग्रेस सभी 27 सीटें जीतेगी.मध्य प्रदेश का मतदाता समझदार है.
https://twitter.com/INCMP/status/1303224029331902464?s=19