BJP सांसद के बेटे को मारी गोली, साला पुलिस की हिरासत में, डीसीपी बोले, पहले भी हो चूका है हमला 

उत्तरप्रदेश/लखनऊ – मंगलवार देर रात राजधानी लखनऊ में मड़ियांव छठा मील के पास भाजपा सांसद (BJP MP) कौशल किशोर और विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर (30) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सूत्रों के मुताबिक सांसद के बेटे की लाइसेंसी पिस्टल से ही गोली चली हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात आयुष गाड़ी से निकला था। छठे मिल पर गाड़ी रोकी तभी किसी ने दूर से गोली मारी। वहीं, आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

इधर, वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जबकि, घटना की सूचना मिलते ही सांसद कौशल किशोर व पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आयुष के साले को हिरासत में ले लिया है, जिसने पूछताछ के दौरान गोली मारने की बात कबूली हैं। बताया जा रहा है कि सांसद पुत्र के कहने पर उसके साले ने ही गोली मारी थी। 

डीसीपी नॉर्थ रईस अख़्तर ने बताया कि आयुष पर पहले भी हमला हो चुका हैं। ऐसे में रंजिश के चलते वारदात किए जाने का अंदेशा हैं। घटनास्थल के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमला कर भागे बदमाशों को पुलिस तलाश रही हैं। 

Exit mobile version