सभी खबरें

Love Jihad कानून पर ये क्या बोल गई सांसद साध्वी प्रज्ञा, दिया बड़ा बयान 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्य प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाया गया हैं। 'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020' को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई हैं। इस कानून में 19 प्रावधान हैं, जिसके तहत अगर धर्म परिवर्तन के मामले में पीड़ित या उसके परिजन शिकायत करते हैं तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस कानून में दोषियों को 2 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया हैं। 

इधर, लव जेहाद के खिलाफ बने कानून को लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। विपक्ष लगातार इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा पर हमलावर हैं। इसी बीच इस कानून को लेकर भाजपा सांसद और भाजपा की दिग्गज नेत्री साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने इस कानून का समर्थन किया हैं। 

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि 'समाज को विघटित करने वाले, समाज में स्त्रियों पर अत्याचारों को, कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। एक पक्ष द्वारा निरंतर लड़कियों को जिस तरह से उनका दुरुपयोग कर रहे हैं…भावनाओं  के साथ खेल रहे हैं..इसलिए कानून बनाया जा रहा हैं। कानून बनना भी चाहिए अपराधियों को कठोर दंड मिलना भी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button