दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले भाजपा सांसद राकेश सिंह, इस अहम मुद्दे पर की चर्चा

नई दिल्ली : बुधवार को लोकसभा में मुख्य सचेतक जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। 

इस दौरान सांसद राकेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से जबलपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी।

सांसद राकेश सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की – आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मा. श्री @JM_Scindia जी से उनके मंत्रालय में भेंट कर  जबलपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। प्रमुख रूप से जबलपुर से सूरत, कोलकाता, वाराणसी, जयपुर तथा रात्रि के समय दिल्ली से जबलपुर की हवाई सेवा प्रारम्भ करने आग्रह किया। 

उन्होंने बताया की – माननीय सिंधिया जी ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इन सभी सेक्टर पर विचार कर आवश्यकतानुसार जबलपुर में हवाई सेवाओं को और विस्तार देंगे।

Exit mobile version