सभी खबरें

BJP सांसद का विवादित बयान, इस अभिनेत्री को बताया सेक्स वर्कर, मचा बवाल

वर्धमान – भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने विवादित बयान देेते हुए अभिनेत्री सायनी घोष को सेक्स वर्कर बता दिया हैं। जिसके बाद से राज्य में हड़कंप मच गया हैं। दरअसल, बंगाल चुनाव से पूर्व एक बार फिर से नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला शुरू हो गया हैं। 

बीते दिनों अभिनेत्री सायनी घोष ने शिवलिंग और देवी सरस्वती के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके जवाब में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने विवादित बयान देते हुए उन्हें सेक्स वर्कर बता दिया। भाजपा सांसद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सायनी घोष जैसी कुछ अभिनेत्री हिंदू देवी देवताओं के लिए अभद्र टिप्पणी करती हैं जबकि हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वाले लोग असल में सेक्स वर्कर ही हैं। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं अभिनेत्री घोष ओरिजिनल सेक्स वर्कर है और यह कहने के लिए मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं।

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने चुनाव को देखते हुए सिर्फ साइकिल देने का ऐलान किया है लेकिन जब हम लोग सत्ता में आएंगे तो वर्धमान के सभी घर को स्कूटी और सभी घर को एक नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि अब ममता सरकार को जवाब देने का समय आ गया है, नहीं तो एक भी मंदिर नहीं बचेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button