"ओवैसी मियां…ज्यादा मुसलमान-मुसलमान करके MP में तनाव पैदा मत करो" : BJP MLA रामेश्वर शर्मा

इंदौर : इंदौर में चूड़ी वाले की पिटाई के मामले को लेकर अब देश में सियासत शुरु हो गई है। इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मप्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा – “विराट हिंदुत्ववादी” खुद को “विराट” महसूस करवाने के लिए कभी किसी मुसलमान फ़क़ीर को मारता है, तो कभी भीड़ इकट्ठा करके चूड़ी बेचने वाले को पीट देता है। ये कम-ज़र्फ़ी और कमतरी गोडसे की हिंदुत्ववादी सोच का नतीजा है। अगर समाज ये सोच का मुकाबला नहीं करेगा तो ये कैन्सर की तरह फैलती रहेगी।

असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर बीजेपी नेता भड़क गए। प्रदेश में हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखरता से पैरवी करने वाले भोपाल से बीजेपी विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने औवेसी पर सबसे पहले पलटवार किया है। शर्मा ने कहा- मुस्लिम तुष्टीकरण की दुकान कहीं और लगाओ ओवैसी, यहां दिग्विजय सिंह काफी हैं।

ओवैसी का बयान सामने आते ही बीजेपी विधायक शर्मा ने जवाब देने में देर नहीं की। उन्होंने कहा- तीन आधार कार्ड वाला लफंगा तसलीम जो बेटी को छेड़ रहा है वो बेबस मुसलमान है और अफगानिस्तान के मुसलमान के साथ तालिबानी जो नंगापन कर रहे है, उनमे तुम्हे जिहाद दिखाई देता है। ओवैसी मियां… ज्यादा मुसलमान-मुसलमान करके मध्य प्रदेश में तनाव पैदा मतो करो। जिस लड़की को तसलीम ने छेड़ा वो हिन्दू परिवार की थी।
    
वहीं, ओवैसी के सरकार पर लगाए आरोप पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो लोग अपना 2-3 पहचान पत्र रखते हैं, अपना नाम छुपाते हैं, वे अपराधी हैं। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जिन्होंने आरोपी के साथ मारपीट की है। उन्होने कहा- औवेसी आप कृपया कर हस्तक्षेप न करें। मध्य प्रदेश में कानून का राज है। यहां किसी को इस तरह सिर उठाने नहीं दिया जाएगा।

Exit mobile version