सुंदरकांड में जूते पहनकर पहुंचे बीजेपी नेता, कांग्रेस ने नहीं छोड़ा चुटकी लेने का मौका 

ग्वालियर/प्रियंक केशरवानी :- एमपी के ग्वालियर में सोमवार को भाजपा पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म शताब्दी पर ग्वालियर में उन्हें आदरांजलि, करने के लिए सुंदरकांड का पाठ भी हुआ, तभी मंत्र पुष्पांजलि भी हुई। इस दौरान वहां पर हिंदुत्व के ठेकेदार कहे जाने वाले जिला भाजपा के अध्यक्ष कमल माखीजानी जूते पहनकर सुंदरकांड और ठाकरे जी को नमन करते हुए दिखे पाठ खत्म होने के बाद जब आहूति की बारी आई, तब भी उन्होंने जूता नहीं उतारा। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद कमल माखीजानी और भाजपा की किरकिरी हो रही है जिसके बाद विपक्ष ने उनकी चुटकी लेने का एक भी मौका नहीं छोड़ा है। 

कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने साधा निशाना 
ग्वालियर के एक होटल में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया था। सुंदरकांड समाप्त होने के बाद जब पुष्पांजलि और पूर्णाहुति के लिए सभी को बुलाया गया तो जयभान सिंह पवैया ने तो जूते उतार दिए और उनके साथ वहां खड़े करीब 20 से 25 लोगों में किसी के भी पैर में जूते नहीं थे। सिवाए भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमल माखीजानी जूते पहने हुए ही पुष्पांजलि अर्पित करते दिखे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जूते पहने सुंदरकांड में शामिल हुए भाजपा शहर अध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद बीजेपी पर सवाल खड़े हो रहे है। 
 

Exit mobile version