जाते जाते भी प्रदेश को बर्बाद करने में लगे हुए है कमलनाथ – शिवराज सिंह 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिग्विजय समेत सत्ताधारी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला हैं। शिवराज ने कहा कि जनता त्रस्त और परेशान हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ जाते जाते भी प्रदेश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा की कमलनाथ ने तबाही की कगार पर इस प्रदेश को पहुंचा दिया हैं। मप्र को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। 

शिवराज ने कहा कि अब कमलनाथ जी को भी अपने विधायकों की याद आ रही है। सवा साल से आप क्या कर रहे थे। अब उनके ही विधायक कह रहे है कि इस सरकार और इनके साथ नहीं हैं।  

वहीं, शिवराज ने दिग्विजय सिंह बहुत बड़ा ड्रामेबाज बताया।
 

Exit mobile version