
मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक रेस्टोरेंट संचालक परिवार की बेटी ने भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप लगाया हैं। रेस्टोरेंट संचालक परिवार की बेटी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने की शिकायत एसपी अमित सांधी से की गई हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी भाजपा नेता है और एक बड़े नेता का रिश्तेदार हैं।
इसलिए पुलिस उसकी फरियाद नहीं सुन रही 6 दिन से इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। वहीं, पीड़िता की बात सुनने के बाद एसपी अमित सांधी ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई और केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
क्या कहा पीड़िता ने
पीड़िता ने कहा की दबंग उसकी हत्या करवा सकता हैं। आरोपी आलोक शर्मा उनसे पारिवारिक दुश्मनी रखता हैं। 30 नवंबर को आलोक ने बंटी पाठक, नवीन शर्मा और नरेश बढ़ई के साथ आकर घर में तोड़फोड़ की थी और बंदूक की नोंक पर युवती का अपहरण कर साथ ले गए। बचाने पिता आरोपी आलोक के घर गए तो वहां उनके साथ मारपीट की गई और उनके सामने ही बलात्कार किया।
पूरे मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की गई, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी।