सभी खबरें

सरकारी बंगले में बैठकर "लॉ" चलाते थे दिग्विजय, कमलनाथ लेते थे "ऑर्डर" – कैलाश विजयवर्गीय का तंज

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने सुवासरा विधानसभा (Suvasara assembly) में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर करारा तंज कसा।  

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सरकारी बंगले में बैठ कर ला चलाया। तो वहीं कमलनाथ ने आर्डर। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह तबादलों के ठेके लाते थे, और कमलनाथ (Kamal Nath) इसके लिए आर्डर देते थे। कमलनाथ के आने के बाद मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा तबादला उद्योग चला। कई कांग्रेसियों को तो रोजगार भी मिल गया था। 

कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने आगे कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल पर भी तंज कसा, उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने इन 15 माह में नोजवानों, किसानों, महिलाओं के साथ धोखा किया हैं। कांग्रेस सिर्फ बोलती है करती नहीं। कांग्रेस की विशेषता है कि कुछ भी बोलना। उन्हें प्रदेश और देश की चिंता नहीं हैं। परंतु BJP जो बोलती है वह करती भी हैं।

बता दे कि अलगे कुछ ही दिनों बाद प्रदेश की 29 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होना हैं। जिसके तहत 3 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 10 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद ये तय हो जाएगा कि प्रदेश में किस की सरकार एक मुकम्मल तौर पर बनेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button