मैं काला कौवा हूं, कमलनाथ-दिग्विजय सिंह झूठ बोलेंगे तो मैं उन्हें काटूंगा – ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सियासी हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। दोनों प्रमुख दल के नेताओं ने अपने अपने उम्मीदवारों के लिए जमकर सभाएं कर जनता से वोट मांग रहे हैं।

इसी सिलसिले में भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने अपने खास समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट के लिए प्रचार किया। बता दे कि तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा से चुनावी मैदान में है जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू से होना हैं। 

इधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ रहे। सिंधिया ने कहा- बचपन में सिखाया जाता था, झूठ बोले काला कौवा काटे। मैं काला कौवा हूं, कमलनाथ-दिग्विजय सिंह झूठ बोलेंगे तो मैं उन्हें काटूंगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की जोड़ी को छोटे भाई और बड़े भाई की जोड़ी कहकर संबोधित करते हैं। जबसे सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी है वे तबसे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमलावर हैं। 

खास बात ये है सिंधिया ने पहली बार अपनी चुनावी सभा में सोनिया गांधी का जिक्र किया। और कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई। 

सिंधिया ने सोनिया गांधी को लेकर कहा- कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार व ट्रांसफर उद्योग को लेकर एक मंत्री को सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखनी पड़ी थी। वह बोले, एक कमलनाथ की सरकार थी, जिसने वादे नहीं निभाए। एक शिवराज सिंह औऱ भाजपा की सरकार है जिसने कमाल की सरकार हैं। 

सिंधिया ने आगे कहा कि कांग्रेस ने युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ वादाखिलाफी की। इन सबके साथ धोखा हुआ। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ दी। 

Exit mobile version