
मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर से प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल दिख रही हैं। दरअसल बीते 3-4 दिनों से लगातार प्रदेश की सियासी हवा बदली नजर आ रही हैं। सत्ताधारी दल के दिग्गज नेताओं के बीच लगातार मुलाकातों का दौर चल रहा हैं। मध्यप्रदेश की सियासत फिर से किसी बड़े बदलाव की तरफ बढ़ रही हैं। मेल मुलाकातों का दौर जारी हैं।
इसी बीच खबर है कि बुधवार को बीजेपी से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ रहे हैं। जहां वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात करेंगे।
सूत्रों की मानें तो इसी माह केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होना है और ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय हैं। बीजेपी की परंपरा के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री पद की शपथ लेने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और संगठन के नेताओं से मुलाकात करने आ रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि इसके पहले वे अपने कुछ समर्थकों को निगम, मंडल और संगठन में नियुक्त कराना चाहते हैं। इन समर्थकों में सबसे पहला नाम इमरती देवी का है जो विधानसभा उपचुनाव तो हार गईं लेकिन उनका राजनीतिक पुनर्वास कराना ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्राथमिकता है। इसके साथ की गिर्राज दंडोतिया, पंकज चतुर्वेदी जैसे कुछ अन्य नेता भी सिंधिया के लिए प्राथमिकता हैं।
बहरहाल प्रदेश में लगातार चल रहीं मुलाकातों के दौर से सियासत गरमा गई हैं। कई तरह के अनुमान भी लगाए जा रहे हैं। इसी बीच सिंधिया के भोपाल आने की खबर के बाद से प्रदेश का सियासी पारा और चढ़ गया हैं।