BJP नेत्री ने Vaccination Centre में धूम धाम से मनाया जन्मदिम, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां… वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश/इंदौर : शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ा मामला सामने आया जहां वैक्सीनेशन सेंटर पर बीजेपी नेत्री और उनके समर्थकों ने कोरोना काल के दौरान जन्मदिम मनाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से पूरी व्यवस्था को मजाक बनाकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया हैं।

 

https://twitter.com/QaidJohar52/status/1401208558864068609?s=19

 

मामला शनिवार को शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के वार्ड 58 में स्थित 39 नम्बर स्कूल के वैक्सीन सेंटर से सामने आया, जहां खुद वार्ड की बीजेपी अध्यक्ष और वैक्सीनेशन प्रोग्राम की संयोजक माधुरी जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ बड़े धूम धाम से जन्मदिम मनाया। 

इस दौरान बीजेपी नेत्री ने मास्क नहीं पहना था और ना ही उनके समर्थकों ने। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जब मीडिया मौके पर पहुंची तो समर्थक हर सवाल को नकारते रहे। 

बता दे कि इंदौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद वैक्सीनेशन का काम तेजी से जारी है। इसी बीच ऐसी लापरवाही का मामला सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया हैं। जहां आईसीएमआर (ICMR) की गाइड लाइन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशों की धज्जियां एक बीजेपी नेत्री और उनके समर्थक उड़ाते नजर आए।

 

Exit mobile version