पॉलिटिकल डोज़

कमलनाथ जी नहीं बीजेपी है टेंशन में – शोभा ओझा ने रवि शंकर प्रसाद के बयान पर किया पलटवार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में दिग्गज नेताओं के दौरे तेज होते नजर आ रहे हैं इसकी वजह से और आप प्रत्यारोप और तीखी बयान बाजी प्रदेश के दोनों दालों के नेताओं के बीच लगातार चल रही है। इसी संदर्भ में राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का कमलनाथ पर बयान सामने आया।
बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा की कमलनाथ बहुत टेंशन और कठिनाई में है, अगर हार जाये तो कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होगी। अब इसी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के इस बयान को हास्यात्मक करार दे दिया है।

कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने कहा कि, टेंशन कमलनाथ को नहीं बीजेपी को है। बीजेपी डरी हुई है इसलिए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ा रही है। इसी के साथ उन्होंने तंज कसते हुए कहा की बीजेपी टेंशन में होने की वजह से ही बीजेपी 18 साल के सीएम शिवराज को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बना पा रही है। बीजेपी भयभीत है क्योंकि उसके कुशासन का अंत होने वाला है। इसी के साथ उन्होंने कहा की कमलनाथ जानते हैं की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button