बीजेपी सरकार ने सिर्फ वादे किये हैं अब जनता को उन पर यकीन नहीं हैं : अखिलेश यादव

लखनऊ।आयुषी जैन। सपा मुखिया ने बीजेपी को घेरे में लेते हुए कहा है कि शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ने बड़े-बड़े वादे किये थे लेकिन बीजेपी सरकार ने कुछ नहीं किया।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु बीजेपी सरकार से अब जनता का भरोसा उठ चुका है.

अखिलेश का बयान
अखिलेश ने बयान में कहा कि सरकार में दायित्व निर्वहन की जो इच्छाशक्ति होनी चाहिये, वह बीजेपी में दूर-दूर तक दिखायी नहीं दे रही है. मुख्यमंत्री योगी ने शपथ लेने के बाद कई बड़े-बड़े वादे किए थे. यह भी कहा था कि वह छह महीने में प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाएंगे. फिर वे इस कार्य की अवधि बढ़ाते रहे लेकिन उनका नतीजा शून्य ही चल रहा है.

Exit mobile version